27 February 2026
अंबिकापुर में 4 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, 4.86 लाख रुपये का सामान जब्त
कार्रवाई क्राइम राज्य

अंबिकापुर में 4 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, 4.86 लाख रुपये का सामान जब्त

Sarguja express….


अंबिकापुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चौकी रघुनाथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा, एक आई-20 कार तथा छह मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
<span;>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्करों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
दिनांक 26 फरवरी 2026 को चौकी रघुनाथपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की आई-20 कार क्रमांक CG/10/AL/8571 में तीन व्यक्ति लैलूंगा की ओर से अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं और ग्राम गंगापुर निवासी मुरारी लाल चौबे को बेचने की योजना है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान ग्राम गंगापुर मेन रोड, एनएच-43 के किनारे घेराबंदी की।

पुलिस ने मौके पर संदिग्ध वाहन और चार व्यक्तियों को कुछ सामान का लेन-देन करते हुए देखा। हिकमत अमली से घेराबंदी कर चारों को पकड़ा गया। पूछताछ में कार सवार तीन आरोपियों ने अपने नाम हेमसागर यादव (26 वर्ष) निवासी ग्राम नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, खीरो यादव (25 वर्ष) निवासी जोरोडा झरिया चौकी कोलेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर तथा भूपेंद्र यादव (24 वर्ष) निवासी पोतरा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताए। वहीं कार के पास काले रंग का बैग लेकर खड़े व्यक्ति ने अपना नाम मुरारी लाल चौबे (35 वर्ष) निवासी ग्राम गंगापुर चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा बताया।

संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें डिक्की से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं मुरारी लाल चौबे के बैग से भी 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस तरह कुल 4 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 36 हजार रुपये), एक आई-20 कार (कीमत लगभग 4 लाख रुपये) और 6 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जब्त किए गए। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लैलूंगा से गांजा लाकर ग्राम गंगापुर में बिक्री करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण तिवारी, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, अमनपुरी, विकास मिश्रा, उमेश खुटिया, इजहार अहमद, इदरीश खान, इजहार अहमद, संजीव चौबे सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *