11 February 2026
अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी… सरकार को लाखों का नुकसान….एसईसीएल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने मूंदी आंखें
क्राइम राज्य

अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी… सरकार को लाखों का नुकसान….एसईसीएल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने मूंदी आंखें

Sarguja express….


अंबिकापुर.सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महिला पुरुष बच्चे ग्रामीण खदान में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। रोजाना सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कोयला चोरी करने खदान में पहुंच रहे हैं कोयला चोरी करने से रोक रहे खदान कर्मियों पर ग्रामीणों के द्वारा हमला कर दिया जाता है। यही नहीं इन कोयले को बाइक के माध्यम से ईट भट्ठों में सप्लाई किया जा रहा है। मेरा खदान से प्रतिदिन सैकड़ो कोयला चोरी से सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसईसीएल प्रबंधन या प्रशासन के ओर से अमेरा खदान से कोयला चोरी पर अंकुश लगाने कोई सार्थक कदम अब तक नहीं उठाया गया है।कोयला चोरी को लेकर पूर्व में पुलिस के द्वारा कई ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है परंतु कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोयला चोरी करने का वीडियो आप सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और तरह-तरह के मीम बनाए जा रहे हैं।

अमेरा खदान से कोयला चोरी कर ग्रामीण ईंट भट्टों में सप्लाई कर रहे हैं इसके अलावा ग्रामीणों के द्वारा घरों में बड़ी मात्रा में कोयला संग्रहित करके रखा गया है। जिसकी सप्लाई चार पहिया छह पहिया और ट्रकों के माध्यम से किया जाता है। अमेरा खदान प्रबंधन कोयला चोरी रोकने में पूरी तरह से लाचार और आशय नजर आ रहा है।

चोरी पर अंकुश लगाने सरगुजा एसपी से चर्चा की गई-
महाप्रबंधक

इस संबंध में विश्रामपुर एसईसीएल महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह से फोन पर कोयला चोरी के संबंध में बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि ग्रामीणों के द्वारा दादागिरी कर खदान के अंदर घुसकर कोयला चोरी किया जा रहा है उन्हें रोकने पर गार्ड्स के साथ मारपीट किया जाता है। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से चर्चा की गई उनके द्वारा कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया गया है। और स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है लेकिन ग्रामीण है कि मानने को तैयार नहीं है।उन्होंने साफ कहा कि यह जो बोरी की बोरी कोयला ईट भट्ठों पहुंच रहा है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *