31 January 2026
युवकों ने घर में घुसकर महिला को मारा चाकूः छह बार किया वार….महिला की हालत गंभीर, हमलावरों की तलाश जारी… जानिए कहां की है वारदात
क्राइम बड़ी खबर राज्य स्वास्थ

युवकों ने घर में घुसकर महिला को मारा चाकूः छह बार किया वार….महिला की हालत गंभीर, हमलावरों की तलाश जारी… जानिए कहां की है वारदात

Sarguja express….

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के ग्राम शंकरपुर में गुरुवार शाम दो युवकों ने महिला पर चाकू से छह बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी। महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम शंकरपुर निवासी अमर सिंह की पत्नी सिरमेन (28 वर्ष) गुरुवार शाम को घर में अकेली थी।

उसका पति जरही में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता देखने के लिए गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे दो 2 अज्ञात युवक उसके घर में घुस आए। युवकों ने सिरमेन से विवाद करते हुए उसपर चाकू से कई बार वार किया। चाकू के वार से सिरमेन के सिर, पेट, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
महिला की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में इलाज महिला पर हमला कर दोनों युवक भाग निकले। सिरमेन की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि सिरमेन से अमर सिंह ने दूसरी शादी की है। घटना की सूचना देर शाम लटोरी पुलिस को दी गई। हमलावरों के संबंध में घायल महिला नहीं बता सकी है। पुलिस द्वारा हमलावरों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *