16 June 2025
विस अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से 1998 से गणना के संबंध में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने की भेंटवार्ता,,,,मिला सकारात्मक आश्वासन
मांग मुलाकात राज्य शिक्षा

विस अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से 1998 से गणना के संबंध में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने की भेंटवार्ता,,,,मिला सकारात्मक आश्वासन

Sarguja express ……

अम्बिकापुर ।प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तिवारी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर एक सूत्रीय मांग 1998 से सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन एवं जीएफ लाभ दिए जाने के संबंध में ज्ञापन सौपा गया।

प्रदेश अध्यक्ष तिवारी के द्वारा 1998- 99 में नियुक्ति सभी शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनके द्वारा बताया गया लगभग 30 वर्ष सेवा के पश्चात भी हमारे शिक्षक साथियों को पेंशन प्राप्त नहीं हो पा रहा है क्योंकि उनकी गणना 2018 से की जा रही है और हमारे नियुक्ति 2004 से पूर्व की है। उस समय पुरानी पेंशन लागू थी, अर्थात 1998 से गणना करने पर हमारे 15000 शिक्षक साथियों को सेवानिवृत होने के पश्चात पेंशन और जीएफ का लाभ प्राप्त होगा और एनपीएस की राशि जीपीएफ खाते में समायोजन करने से वित्तीय भार भी शासन को नहीं पड़ेगा। सभी उपस्थित शिक्षकों द्वारा अपना मत रखा गया। उस पर डॉक्टर रमन सिहं द्वारा सहमति व्यक्त की गई और सरकार एवं सचिव स्तर पर जानकारी लेकर समस्या के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करने को कहा गया।
इस अवसर पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय महासचिव डेसनाथ पांडे ,उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह ,प्रांतीय सचिव चंद्रभूषण ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री ज्वाला प्रसाद, गुप्ता डेगमन राजवाड़े ,यदुवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाह ,गुलाब देवांगन, मुकुंद पांडे , अरगले तिरुपति आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *