11 February 2026
भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को विस्तारित किए जाने की मांग…जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा महामंत्री संजीव मंदिलवार ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
मांग राज्य शिक्षा समस्या स्वास्थ

भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को विस्तारित किए जाने की मांग…जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा महामंत्री संजीव मंदिलवार ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

Sarguja express …..

अम्बिकापुर। भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को विस्तारित किए जाने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा छ.ग के महामंत्री संजीव मंदिलवार ने सरगुजा जिला कलेक्टर से की है।
ज्ञापन के माध्यम से श्री मंदिलवार ने कहा है कि
स्कूल के बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुटटी दिनांक 15 जून को समाप्त हो रही है। चूकि अभी मौसम प्रतिकूल है। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पडेगा। इस पर विचार करते हुए छुट्टी को विस्तारित किया जाना चाहिए।
बता दें कि वर्तमान में कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लगातार अस्पताल में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। खास तौर पर छोटे बच्चों को ऐसे मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार का मौसम अगर आगे रहा तो ग्रीष्मकालीन छुट्टी के बाद भी स्कूली बच्चों को स्वास्थ्यगत परेशानी उठानी पड़ सकती है।
श्री मंदिलवार ने मांग करते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों की छुट्टी में विस्तार करने पर विचार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *