अंबिकापुर.। स्कूल शिक्षा विभाग ने संयुक्त संचालक सरगुजा हेमंत उपाध्याय का स्थांतरण कर एससीईआरटी में पदस्थ किया है। संजय गुप्ता अब हेमंत उपाध्याय की जगह सरगुजा संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जारी आदेश में पदोन्नति संशोधन मामले में हेमंत उपाध्याय के निलंबन के बाद 14 जून 2023 को राज्य सरकार ने संजय गुप्ता को डीईओ जशपुर से सरगुजा संयुक्त संचालक नियुक्त किया था। संजय गुप्ता ने 21 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया था, लेकिन इसी दौरान दिसंबर 2023 में पदोन्नति संशोधन मामले में निलंबन को दी गयी चुनौती पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए हेमंत उपाध्याय सहित सभी संयुक्त संचालकों को पूर्व की पदस्थापना स्थल पर काम करने का आदेश दे दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार 11 मार्च को आदेश निकालकर हेमंत उपाध्याय को हटाते हुए रायपुर पदस्थ किया है।
राज्य
शिक्षा
संजय गुप्ता को मिली संयुक्त संचालक सरगुजा की जिम्मेदारी,हेमंत उपाध्याय का स्थांतरण एससीईआरटी में
- by Chief editor Deepak sarathe
- 12 March 2024
- 0 Comments
- 1672 Views

Related Post
पलटा ट्रक तो खुला 1.19 करोड़ के गांजे
1 October 2026
खेत में मिली नवजात के लिए आगे आए
1 October 2026
सरगुजा के युवाओं को मिलेगा ‘युवा रत्न सम्मान’,
1 October 2026
अंबिकापुर में शह-मात का महासंग्राम: इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुभ
29 September 2026
जशपुर के बेटे अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास,
29 September 2026
