अंबिकापुर,। अंबिकापुर नगर के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20 में केना बांध तालाब का सौंदर्यीय करण का कार्य स्वीकृत होने एवं तीन माह बीत जाने के पश्चात भी आज दिनांक तक ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं करने की स्थिति में पार्षद दीपक मिश्रा ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है।एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं कराने की स्थिति में पार्षद ने वार्डवासियों के साथ निगम घेराव की चेतावनी भी दी है।
आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को ज्ञापन के माध्यम से पार्षद ने अवगत कराया कि महात्मा गाँधी वार्ड क्र. 20 में तालाब सौंदर्यीय का कार्य 52.00 लाख रूपये की लागत से कराया जाना है,विगत 03 माह से ज्यादा व्यतीत हो चुका है, परंतु आज दिनांक तक कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप पुरे तालाब में जलकुंभी भर गया है, एवं तालाब के पानी के बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है।पार्षद ने एक सप्ताह के भीतर तालाब सौंदर्यीयकरण का कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया तो समस्त वार्डवासी के साथ निगम कार्यालय का घेराव की चेतावनी दी है।
मांग
राज्य
तालाब सौंदर्यीय करण का कार्य तत्काल प्रारंभ कराने पार्षद ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं कराने पर निगम घेराव की चेतावनी
- by Chief editor Deepak sarathe
- 18 January 2024
- 0 Comments
- 456 Views

Related Post
बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं
23 September 2026
टीबी मुक्त बतौली की अंतिम परीक्षा 25 सितंबर
23 September 2026
मैदान पर प्रतिभाओं का दम, संभाग स्तरीय शालेय
23 September 2026
एक पैर से दिव्यांग, रोज 50 किमी साइकिल
23 September 2026
शब्दों में गूंजे समय के सवाल, कविताओं में
22 September 2026
