अंबिकापुर। एसोसिएशन आफ फिजिशियंस इंडिया (एपीआई) छत्तीसगढ़ इकाई में डॉ अर्पण सिंह चौहान को निर्विरोध संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। विगत दिनों सत्र 2024- 25 के लिए प्रदेश कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया था, जिसमें अध्यक्ष डॉ नवीन दुल्हानी जगदलपुर ,डॉक्टर अर्पण सिंह चौहान संयुक्त सचिव एवं डॉक्टर अरुण केडिया व डॉक्टर हर्षप्रीत को एग्जीक्यूटिव सदस्य चुना गया था। डॉक्टर अर्पण सिंह चौहान वर्तमान में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय अंबिकापुर में मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक एवं सहायक अस्पताल अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह वर्तमान के दायित्व के साथ ही लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं। नव चयनित संयुक्त सचिव ने कहा कि हम समस्त सदस्यों के कल्याण एवं मरीज हितों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी लगन व निष्ठा के साथ चिकित्सकों के कल्याण हेतु प्रयासरत रहूंगा।
ख़बर जरा हटके
राज्य
स्वास्थ
एपीआई छत्तीसगढ़ इकाई में डॉ अर्पण सिंह चौहान निर्विरोध संयुक्त सचिव मनोनीत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 1 December 2023
- 0 Comments
- 501 Views

Related Post
पलटा ट्रक तो खुला 1.19 करोड़ के गांजे
1 October 2026
खेत में मिली नवजात के लिए आगे आए
1 October 2026
सरगुजा के युवाओं को मिलेगा ‘युवा रत्न सम्मान’,
1 October 2026
अंबिकापुर में शह-मात का महासंग्राम: इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुभ
29 September 2026
जशपुर के बेटे अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास,
29 September 2026
