अम्बिकापुर । मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी की अपील खारिज किये जाने पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस ने एक दिवसिय धरना-प्रदर्शन का आयोजन भाजपाई षणयंत्र के विरुद्ध किया। डाटा सेंटर गांधी चौक पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बडी संख्या में कांग्रेस के कायकर्ता मौजूद थे। मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि एक षणयंत्र के तहत भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने राहुल गांधी विरुद्ध देश के विभिन्न कोर्ट में दर्जनो मुकद्मे कायम कर रखे हैैं। भाजपा डरी हुई है, क्योकि राहुल गांधी देश के गरीब-मजबूर-मुफलिसों आवाज बन उभरे हैं। सभा को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने की सजा भुगत रहे है। जिस प्रकार से यह सरकार देश के संपत्तियों को एक विशेष दोस्त उद्योगपति को सौंप रही है, उसके खिलाफ देश राहुल गांधी के नेतृत्व में उठ खडा हुआ है। इसी की परिणिति है कि राहुल गांधी को दुष्चक्र में फंसाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि भाजपा लगातार कानूनी धाराओं एवं जांच एजेंसियों का उपयोग एक राजनैतिक हथियार के रुप में कर रही है। चूंकि राहुल गांधी भाजपा के लोकतंत्र विरोधी अभियान, अदानी के साथ मिलकर किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की आवाज बन रहे हैं, इस कारण भाजपा अपने लोगों के माध्यम से लगातार उनके खिलाफ देश की विभिन्न अदालतों में मानहानि के मुकद्मे दाखिल करवा रही है। आज के धरना प्रदर्शन में सीजीएमएसए के चेयरमैन एवं लुंड्रा विधायक डॉ प्रितम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, फुलकेरिया भगत, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, नितिश चौरसिया, राजनीश सिंह, गीता रजक, आतिफ रजा, हिमांशु जायसवाल, निक्की खान, मिथुन सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, नवीन जायावाल, चंद्रभूषण सिंह, अनील सिंह, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरी, आशीष शील, जीशान रजा, अभिषेक सोनी, प्रीतिका विश्वकर्मा, साक्षी गुप्ता, गौतम गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, आकाश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
राजनीति
राज्य
श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा… राहुल गांधी मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने की सजा भुगत रहे…मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी की अपील खारिज किये जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय धरना
- by Chief editor Deepak sarathe
- 8 July 2023
- 0 Comments
- 474 Views

Related Post
शब्दों में गूंजे समय के सवाल, कविताओं में
22 September 2026
राज्य में चमका संत गहिरा गुरु विवि, एक
22 September 2026
नए आपराधिक कानूनों की बारीकियां सीखेंगे सरगुजा रेंज
22 September 2026
सरगुजा में फिर बिगड़ेगा मौसम, 26-27 सितंबर को
22 September 2026
करोड़ों के लेनदेन का खेल! 2.39 करोड़ की
21 September 2026
