अंबिकापुर. विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत दरिमा में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा की छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें स्वागत गीत के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया। तदपश्चात संस्था के छात्राओं द्वारा ” भारत हमको जान से प्यारा है, सबसे न्यारा गुलिस्तों हमारा है” गीत में समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही शासकीय योजनाओं (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना) की जानकारी से अवगत कराया गया ।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षक अजय कुमार कश्यप, श्रीमती विभा चौबे, श्रीमती कल्पना मिश्रा, श्रीमती अंजना श्रीवास्तव एवं श्रीमती नीलिमा तिर्की की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्रीमती रेणुबाला यादव एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे ।
आयोजन
कला
राज्य
शिक्षा
स्वागत गीत के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थिति अतिथियों का स्वागत… छात्राओं ने कहा… भारत हमको जान से प्यारा है
- by Chief editor Deepak sarathe
- 5 January 2024
- 0 Comments
- 404 Views

Related Post
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
