2 August 2026
सरगुजा संभाग की कमान नवीन जायसवाल को, प्रदेश संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
राज्य नियुक्ति राजनीति

सरगुजा संभाग की कमान नवीन जायसवाल को, प्रदेश संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sarguja express

प्रतापपुर….प्रदेश सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के संगठन विस्तार अभियान के तहत सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी नवीन जायसवाल को सौंप दी गई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार उन्हें सरगुजा संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू की अनुशंसा पर जारी इस नियुक्ति आदेश के अनुसार नवीन जायसवाल से अपेक्षा की गई है कि वे सरगुजा संभाग में संगठन का विस्तार करेंगे, समाज के लोगों को एकजुट करेंगे तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, अधिकारों की रक्षा और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नवीन जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ते हुए समाज के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य किया जाए। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक एकता और विकास को नई गति देने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *