अंबिकापुर .शासकीय उ. मा. शाला रामपुर सरगुजा की कक्षा 11वी की छात्रा पूजा राजवाड़े राष्ट्रीय कला उत्सव 2024 मे एकल नाटक विधा के लिए बालिका वर्ग का प्रतिनिधत्त्व करेंगी । प्राचार्य रामपुर श्रीमती मेरी एम एक्का ने बताया पूर्व मे जिला स्तर मे चयन के पश्चात बालिका सहित रामपुर शाला के 5 विद्यार्थी अलग विधा चित्रकला, मूर्ति कला, खेल खिलोने और एकल नाटिका हेतु राज्य स्तरीय कला उत्सव मे रायपुर अपनी मार्गदर्शक शिक्षिका अनामिका चक्रवर्ती व्याख्याता के साथ 21 अक्टुबर को सम्मिलित हुए थे ,जिसमे से सरगुजा जिले से छात्रा पूजा राजवाड़े का चयन अन्य 20 जिले की विद्यार्थी के बीच किया गया।पूजा ने अपने एकल नाटक द्वारा सरगुजा की सुप्रसिद्ध रजवार भित्ति कला की सृजक पूहपुट्रा की सोना बाई की कला के प्रति लगाव, समर्पण और उनके संघर्ष को अपने अभिनय द्वारा दिखाया है।राष्ट्रीय कला उत्सव की टीम के साथ भाग लेने छात्रा दिनांक 5 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं ।पूजा ने इस सफलता का श्रेय अपनी प्राचार्य और मार्गदर्शक शिक्षिका अनामिका चक्रवर्ती को दिया है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे,आर एम एस ए से भरत अग्रवाल, रमेश सिंह , रविशंकर पांडे ने बालिका को राष्ट्रीय स्तर में सफल होने की शुभकामनाएं दी ।
आयोजन
कला
राज्य
शिक्षा
सरगुजा के रामपुर विद्यालय कक्षा 11वी की छात्रा पूजा राजवाड़े करेंगी राष्ट्रीय कला उत्सव 2024 मे एकल नाटक विधा के लिए बालिका वर्ग का प्रतिनिधत्त्व….20 जिले के विद्यार्थी के बीच किया गया चयन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 5 January 2024
- 0 Comments
- 579 Views

Related Post
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
