11 August 2026
शोधार्थी चंद्रशेखर सराफ को प्राप्त हुई पीएच.डी.उपाधि
ख़बर जरा हटके देश राज्य शिक्षा सफलता सम्मान

शोधार्थी चंद्रशेखर सराफ को प्राप्त हुई पीएच.डी.उपाधि

Sarguja express

अंबिकापुर……डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, करगी रोड कोटा बिलासपुर द्वारा शोधार्थी चंद्रशेखर सराफ को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने हिन्दी विषय में “उषा प्रियंवदा के उपन्यासों में अभिव्यक्त मानवीय संवेदना : एक अध्ययन” टॉपिक पर अपना शोधकार्य भाषा एवं साहित्य विभाग (हिन्दी) के विभाग प्रमुख एवं शोध निर्देशक डॉ. शाहिद हुसैन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। श्री सराफ राज्य वित्त सेवा संवर्ग अधिकारी हैं, शासकीय सेवा के साथ साथ अध्ययन करते हुये यह शोध कार्य पूर्ण किया। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों, माता-पिता, परिवार, इष्ट मित्रों तथा अपने शोध निर्देशक को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *