अंबिकापुर…. शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर मे बच्चो को विद्यालय से जोड़ कर रखने क़े उद्देध्य से10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बच्चे समर कैंप में अलग-अलग कौशल सीख रहे हैं 15 अप्रैल 2024 से प्रारंभ इस समर कैंप में परीक्षा के उपरांत बच्चों को व्यस्त रखने के उद्देश्य से उनमे अलग-अलग कौशलों का विकास करने का प्रयास किया जा रहा है।बच्चे भाषा, गणित के खेल क़े अलावा नए-नए गतिविधियां सीख रहे हैं, जिसमे पौधे लगाना, देखभाल करना तथा बीज के अंकुरण को भली भांति प्रायोगिक रूप से देख कर समझ पा रहे हैं। तरह तरह क़े मुखौटे बनाना अभिनय करना,चित्रकारी करना,रंग भरना और तरह-तरह के शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण करना, निमंत्रण कार्ड बनाना इत्यादि सीख रहे हैं। समर कैंप के दौरान बच्चों को पोस्टकार्ड पर चिट्ठी लिखना और उसे पोस्ट करना सिखाया गया।बच्चों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अधिकारी,विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी,संकुल समन्वयक के नाम पोस्टकार्ड पर चिट्ठी लिखकर टिकट चिपकाकर पोस्ट करना सीखा। चिट्टी क़े माध्यम से बच्चो ने अधिकारियो को समर कैंप के आयोजन हेतु धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही साथ अपने विद्यालय क़े कैंप मे शामिल होने क़े लिये आमंत्रित भी किया।समर कैंप में इस तरह बच्चे रोज नई-नई गतिविधियां सीख रहे हैं।प्रधान पाठक रेखा रॉय ने बताया कि आगे बच्चो को पाक कला, मिट्टी कला, मेहँदी, रंगोली इत्यादि भी सिखाया जायेगा। कैंप मे सभी स्टॉफ, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आरती मैडम का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।समर कैंप क़े प्रथम दिन संकुल क़े अन्य विद्यालय क़े शिक्षक भी समर कैंप प्रशिक्षण लेने उपस्तिथ हुए, जिसमे फूंडूरडीहारी से सुनीता गुप्ता, अमिता टोप्पो, नावापारा से शशिकला तिर्की, नमना कला से ममता गुप्ता, डिंपल पैकरा, माध्यमिक शाला फूंडूरडीहारी से व्यास नारायण केसरिया, आशीष दुबे, सुगंती कुजूर, संगीता सिंह शामिल थे। संकुल समन्यक निरंजन विश्वास क़े मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण और समर कैंप का शुभारभ किया गया। समर कैंप मे समुदाय से भी दो बच्चियों का सहयोग मिल रहा है, जो वोलेनटियर क़े रूप मे सहयोग कर रही है। बच्चे और पालक इस आयोजन से बहुत ख़ुश नजर आरहे है।
आयोजन
कला
ख़बर जरा हटके
खेल
राज्य
शिक्षा
शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर मे 10 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत…अलग-अलग कौशल सीख रहे बच्चे…सरकारी स्कूल की असर कारी योजना
- by Chief editor Deepak sarathe
- 18 April 2024
- 0 Comments
- 449 Views

Related Post
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
