17 October 2026
ब्रेकिंग….चांदनी बिहारपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने MP-CG रोड किया जाम*
हादसा प्रशासन बड़ी खबर मांग राज्य विरोध समस्या

ब्रेकिंग….चांदनी बिहारपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने MP-CG रोड किया जाम*

Sarguja express…. ( रमेश गुप्ता )

*सूरजपुर / चांदनी बिहारपुर :-* सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत कुबेरपुर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार कुबेरपुर निवासी संजय जायसवाल की पत्नी *चंद्रावती जायसवाल* आज बिहारपुर चौक से पूजा का सामान लेकर अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव की बस्ती में ही चल रहे एक *क्रेशर के गिट्टी लोड ट्रैक्टर* ने तेज व रफ्तार और लापरवाही से आते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया चंद्रावती के ऊपर से निकल गया जिससे *मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।*

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

*ग्रामीणों में भारी आक्रोश, 2 घंटे से सड़क जाम*

घटना के बाद से पूरे चांदनी क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने *मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।* यह चक्का जाम पिछले 1 से 2 घंटे से जारी है।

ग्रामीणों की मांग है कि –
1. बस्ती के अंदर चल रहे अवैध क्रेशर को तत्काल यहां से हटाया जाए।
2. एक्सीडेंट करने वाले ट्रैक्टर और उसके चालक को सामने लाया जाए।
3. मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक शासन-प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानता, तब तक यह चक्का जाम खत्म नहीं होगा। मौके पर अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *