15 September 2026
नहाने गया युवक फिर जिंदा नहीं लौटा: पैर फिसला और बिना जगत के कुएं में समाया, DDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
हादसा राज्य

नहाने गया युवक फिर जिंदा नहीं लौटा: पैर फिसला और बिना जगत के कुएं में समाया, DDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

Sarguja express…..

विनय पाण्डेय

सूरजपुर। ग्राम पंचायत सिलफिली के कुशवाहापारा में रविवार शाम बाड़ी स्थित बिना जगत के कुएं में नहाने गए 36 वर्षीय मोहन सिंह पिता रामकिशुन की पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं की गहराई को देखते हुए सूरजपुर से डीडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव कुएं से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव का पंचनामा पीएम के बाद मामले में मर्ग कायम किया है। रेस्क्यू अभियान में प्रधान आरक्षक सुशील तिवारी सहित डीडीआरएफ प्रभारी बीरबल गुप्ता, आनंद चौबे, रिकीश गुप्ता, नेम साय, विदेश सिंह, सिद्धू सिंह, शिवनारायण एवं तुलेश्वर सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *