अंबिकापुर.देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश मंत्री व भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से अंतरिम बजट 2024 पेश किया गया।उन्होनें आगे बताया कि इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हो गई है। जिससे कि व्यापार एवं उद्योग में वृद्वि होगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च 11 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये रहेगा, यह जीडीपी का 3.4 प्रतिशत है। राज्यों में विकास के लिए 75,000 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त कर्ज का प्रावधान। प्राकृतिक संसाधन का उपयोग कर उर्जा उत्पादन विकसित राष्ट्र की ओर बढते कदम। देश में तीन नये आर्थिक रेल कोरिडोर से व्यापार एवं उद्योग को बढावा मिलेगा। सरकार ने अब तक 3 करोड़ घर बनाने के अपने लक्ष्य को हासिल किया है। इस योजना के तहत अगले 5 साल में 2 करोड़ और घर बनाएंगे। जिससे रोजगार के नये अवसर पैदा होगें। रोजगार के नये अवसर बढ़ने पर देश की अर्थव्यवस्था में वृद्वि होगी। पीएम सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर सोलर लगाए जाएंगे। जिससे कि व्यापार एवं उद्योग में वृद्वि होगी। केन्द्रीय बजट में मजबूत विकसित राष्ट्र की परिकल्पना जो व्यापार एवं उद्योग हेतु सकारात्मक बजट है।
राज्य
प्रतिक्रिया
केन्द्रीय बजट में मजबूत विकसित राष्ट्र की परिकल्पना जो व्यापार एवं उद्योग हेतु सकारात्मक बजट – शुभम अग्रवाल
- by Chief editor Deepak sarathe
- 2 February 2024
- 0 Comments
- 285 Views

Related Post
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
