Sarguja express…..
अंबिकापुर। अंबिकापुर स्थित एसआरएस मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को छत्तीसगढ़ शासन की स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पैनल में शामिल किया गया है। इस मान्यता के बाद योजना के तहत पात्र शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके पात्र परिवारजन अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा एवं विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
डॉ. हर्षप्रीत सिंह टूटेजा ने बताया कि शासन की स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अस्पताल को मान्यता मिलने से पात्र हितग्राहियों को उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। अब योजना के अंतर्गत आने वाले मरीज अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा सेवाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त कर सकेंगे।
एसआरएस मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध होने का दावा अस्पताल प्रबंधन ने किया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार— आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी चिकित्सक और गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

