27 July 2024
विज्ञान प्रदर्शनी में 40 मॉडलों का रहा समावेश….जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय गुहे ने कहा सभी समस्याओं का हल विज्ञान में है
आयोजन राज्य शिक्षा

विज्ञान प्रदर्शनी में 40 मॉडलों का रहा समावेश….जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय गुहे ने कहा सभी समस्याओं का हल विज्ञान में है

अम्बिकापुर।कलेक्टर सरगुजा विलास भास्कर संदीपान के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय गुहे के नेतृत्व एवं मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व पुस्तक मेला का गरिमामय आयोजन स्थानीय मल्टीपर्पज स्कूल के  सभागार में किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत इस कार्यक्रम में सहायक जिला परियोजना अधिकारी  रमेश सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक रविशंकर पांडे तथा  के के राय प्राचार्य मल्टीपरपज स्कूल अंबिकापुर विशिष्ट अतिथि रहे। माता सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए डॉक्टर संजय गुहे, जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थी एवं शिक्षकों को उत्साहित करते हुए कहा कि आधुनिक जगत की समस्याओं का समाधान विज्ञान से ही किया जा सकता है। विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 40 मॉडलों का समावेश रहा है। यह मॉडल विभिन्न विकासखंड में आयोजित विज्ञान मेला से चयनित उत्कृष्ट मॉडल थे।

कार्यक्रम के द्वितीय खंड में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसे बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। पुस्तक प्रदर्शनी में विज्ञान एवं गणित के पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का अंतिम सोपान विज्ञान सेमिनार का रहा। जिसमें श्रीमती लीना थॉमस, श्रीमती अनामिका चक्रवर्ती, दीप्ति वर्मा, विजय बहादुर यादव, शैलेंद्र कस्तूरिया, करण सिंह जोगी, संजीव सिंह, सतीश पांडे, राजीव विलोचन, नरेंद्र जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, नीतू यादव, अविनाश शर्मा, नंदे एवं अमरदीप गुप्ता ने बच्चों को मॉडल एवं परियोजना बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को रमेश सिंह सहायक जिला परियोजना अधिकारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आभार प्रकट करते हुए रविशंकर पांडेय, सहायक परियोजना समन्वयक ने वर्ष भर के विज्ञान एवं गणित के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अंचल सिन्हा, व्याख्याता, सेजस केशवपुर ने किया। कार्यक्रम की सफलता में रामपति अग्रवाल, निभा श्रीवास्तव,  रश्मि नंदे एवम कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी का सहयोग सराहनीय रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *