अंबिकापुर। रौनियार समाज की महिलाओं द्वारा फील आनंदम पैलेस में हर्षोल्लास के साथ अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को मनाया गया।सर्वप्रथम महर्षि कश्यप की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।समाज की वरिष्ठ सदस्य कंचन गुप्ता व नीलू गुप्ता इकाई अध्यक्ष अंबिकापुर के नेतृत्व कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रेणु गुप्ता,सुनैना गुप्ता ,कांति गुप्ता ,गायत्री गुप्ता उपस्थित रहीं।विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्थलगांव से अमृता, ममता सलका का आगमन हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें नारी शक्ति पर नृत्य,भाषण ,कविता व भजन की प्रस्तुति महिलाओं ने दी।समाज की महिलाओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ-चढ़ का हिस्सा लिया। कंचन गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित कर कहा कि रौनियार महिला समाज को आगे आकर सामजिक कार्यो में हाथ बढ़ाने की जरूरत है। महिलाओं का अस्तित्व उनकी क्षमता पर निर्भर है। महिलाओं को संगठन में मजबूती के साथ काम करना है तभी यह संगठन और मजबूत होगा।रचनात्मक कार्य कर अन्य समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम सभी महिलाएं करें।
कार्यक्रम में अमृता,नीलू,प्रिया,रीना ,संगीता , पूनम, रेखा, नीना,रचना,ममता एवं खुशी ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिया।इकाई की सभी मातृशक्ति के आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम सराहनीय रहा।महिलाएं लाल रंग के परिधान में थीं। इस कारण सभी में एकरूपता नजर आ रही थी।मंच संचालन नीलू गुप्ता द्वारा किया गया। अंबिकापुर इकाई में आए दिन एक से बढ़कर एक कार्यक्रम महिलाओं द्वारा आयोजित होता है जिससे अंबिकापुर इकाई की पहचान राज्य स्तर तक पहुंच चुका है।महिलाओं को ऐसा मंच देकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में सुनीता गुप्ता,रचना गुप्ता,लक्ष्मी गुप्ता,ममता गुप्ता,ज्योति गुप्ता,गीता गुप्ता,अनिता गुप्ता सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
आयोजन
राज्य
रौनियार महिलाएं रचनात्मक कार्य कर आगे आएं….अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रौनियार समाज की महिलाएं हुई एकजुट
- by Chief editor Deepak sarathe
- 19 March 2024
- 0 Comments
- 270 Views

Related Post
सीतापुर की सड़क पर बदहाली का आलम! गड्ढे
9 August 2026
एनएच-43 पर सड़क कम, गड्ढे ज्यादा! सोनतराई से
9 August 2026
कलेक्टर अजीत वसंत ने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा
9 August 2026
छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक, बच्चों की सुविधाओं
8 August 2026
किराए की दुल्हन बनाकर ठगी का आरोप, शादी
8 August 2026
