धौरपुर/ ग्राम चन्देस्वरपुर में प्रेमी के घर पहुंच कर प्रेमिका ने मेला नहीं ले जाने को लेकर विवाद कर फांसी में झूल कर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार जिला बलरामपुर ग्राम बादा क्षेत्र की निवासी युवती ग्राम चन्देस्वर पुर निवासी दिनेश उम्र 27 वर्ष से प्रेम करती थी । बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दिन मे 2 बजे दिनेश को फोन कर चार पारा में मेला दिखाने ले जाने को युवती ने बुलाया , जिसे टाल कर अगले दिन आने को कहा। दूसरे दिन 19 फरवरी को शाम युवती ग्राम चन्देस्वर पुर पहुच कर दिनेश से विवाद करने लगी. जिस पर दिनेश
ने युवती के भाई को बताया एवं उसे घर लौट जाने को कहा, परंतु युवती, वही आम के पेड़ पर फांसी लगाने की कोसिस की जिसे लड़के ने किसी तरह रोक दिया । रात 10 बजे लगभग युवती अपने आप को दिनेश से छुड़ा कर भाग गई। सुबह युवती का शव दिनेश के घर से 100 मीटर दूर कटहल के पेड़ पर फांसी पर झूलते पाया गया । जिस पर पुलिस थाना धौरपुर में सूचना दिया । पुलिस मौके पर जा कर पंचनामा कर पी एम के लिए भेज दिया है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्यवाही करेगी।
क्राइम
राज्य
मेला नहीं ले जाने पर प्रेमी से हुआ विवाद….. प्रेमिका ने दुनिया से ही कह दिया अलविदा… जाने सरगुजा क्षेत्र में कहां की है घटना
- by Chief editor Deepak sarathe
- 20 February 2024
- 0 Comments
- 1041 Views

Related Post
धूल उड़ाती सड़कों और निगम की बदहाल व्यवस्था
27 November 2026
सूरजपुर को मिली बड़ी सौगात: जिले के पहले
26 November 2026
सरगुजा ब्रेकिंग….मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का
23 November 2026
चठिरमा में घर के पीछे चल रहा था
21 November 2026
### सड़क नहीं थी, फिर भी नहीं रुकी
19 November 2026
