13 February 2025
नाले को पार करते दौरान पंडो जनजाति की महिला बही.. अब तक नहीं चल कोई पता …..इधर उफनते नाले में बह गए बाइक सवार दो युवक… जाने सरगुजा संभाग में कहां का है मामला
हादसा प्राकृतिक आपदा राज्य

नाले को पार करते दौरान पंडो जनजाति की महिला बही.. अब तक नहीं चल कोई पता …..इधर उफनते नाले में बह गए बाइक सवार दो युवक… जाने सरगुजा संभाग में कहां का है मामला

रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चेरा में आज दोपहर 12 के करीब गांव के जंगल की ओर नाले को पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला का पैर फिसलने से वह बह गई जिसका अब तक पता नहीं चल सका है उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने काफी खोजने का प्रयास किया। वहीं इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को भेजे जाने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है वही आज दोपहर एक बजे के करीब ग्राम चेरा की पांच महिलाएं जिसमें रजवंती पंडो पिता राम लोचन पंडो उम्र 55 वर्ष भी थी जो खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी सभी महिलाएं पांगन नदी में मिलने वाले बघुवार नाला को पार करके दूसरी ओर जा रहे थे इस दौरान चार महिलाएं तो निकल गई वही रजवंती फिसल गई एवं बहने लगी जिसे दौड़कर चारों ने बचाने का प्रयास किया परंतु धार इतना तेज था कि वह आगे निकल गई चारों महिलाओ द्वारा घंटो तक उसे खोजने का प्रयास किया जाते रहा वहीं इसकी जानकारी ग्राम के अन्य लोगों को भी दी गई वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को भी बताया गया जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर जाने का निर्देश दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था।


उफनते नाले में बह गए बाइक सवार दो युवक, स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर निकाला बाहर

रामानुजगंज ग्राम विजयनगर में बाइक सवार दो युवक गांव के बीच बस्ती में पडने वाले नाला को पार करने के दौरान बहने लगे बाइक एवं दोनों युवक बहते हुवे कुछ दूरी पर चले गए जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी मिली तो दोनों युवक एवं बाइक को काफी मशक्कत के बाद बहते पानी से निकाला जा सका। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिला के कांत पंडित एवं राजू पंडित बाइक से गांव के बीच बस्ती में पौधा पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों सुबह 11 बजे के करीब नाला पार कर रहे थे तो उनके बाइक का एक चक्का पत्थर में फस गया एवं देखते-देखते दोनों युवक एवं बाइक बहने लगे जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल मदद करने का प्रयास किया परंतु तब तक दोनों बहते हुए काफी आगे निकल चुके थे बाइक भी बहते हुए आगे निकल गया था। बहुत मशक्कत के बाद दोनों युवक एवं बाइक को बाहर निकाला जा सका तब जाकर लोगों ने राहत की सास ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *