27 July 2024
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल हुए अजय बंसल
राजनीति राज्य

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल हुए अजय बंसल

अंबिकापुर।कभी विद्याचरण शुक्ल एवं  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीबी रहे कांग्रेस सहकारिता प्रकाश प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अपेक्स बैंक के पूर्व संचालक अजय बंसल ने शनिवार को रायपुर में भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया।श्री बंसल के अचानक भाजपा प्रवेश करने से सरगुजा के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है।

अजय बंसल कांग्रेस में काफी लंबे समय तक रहे,व 1985-86 में पीजी कॉलेज छात्र संघ के जॉइंट सेक्रेटरी बने,उसके बाद यूनिवर्सिटी के सदस्य भी रहे। एनएसयूआई शहर जिला अध्यक्ष सहित सेवा दल के जिला मुख्य संगठक के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके है।1991 में वह अभिभाजित सरगुजा युथ कांग्रेस के सबसे कम उम्र में बनने वाले जिला अध्यक्ष बने और वह लगातार 10 वर्षों तक इस पद पर काबिज रहे। उन्होंने 2001 में एनसीपी ज्वाईन कर लिया और 2004 में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के साथ भाजपा प्रवेश कर लिए।इसके बाद 2007 में वह पुनः विद्या चरण शुक्ल के साथ कांग्रेस में आ गए।2013 में श्री बंसल छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर बने। 2018 में उन्हें कांग्रेस ने सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और फिर अपेक्स बैंक का संचालक भी बनाया गया।श्री बंसल ने भाजपा प्रवेश को लेकर बताया कि कांग्रेस में लंबे समय तक रहने के बावजूद उन्हें स्थानीय संगठन उतना महत्व नही दे रही थी,उपेक्षा से वह काफी दिनो से नाराज चल रहे थे।लगातार उपेक्षा के कारण उन्होंने भाजपा में प्रवेश का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *