Sarguja express……
हर घर किसना के संकल्प के साथ सरगुजा में दस्तक देगा प्रतिष्ठित ब्रांड, संस्थापक घनश्याम ढोलकिया करेंगे शुभारंभ
अंबिकापुर। सरगुजा के आभूषण बाजार में 27 अक्टूबर को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का शुभारंभ अंबिकापुर में होने जा रहा है। हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया की उपस्थिति में होने वाले इस आयोजन के साथ ब्रांड सरगुजा संभाग के ग्राहकों के लिए हीरे और सोने के आभूषणों की आकर्षक रेंज लेकर आ रहा है। ‘हर घर किसना’ के संकल्प के साथ शुरू होने वाला यह शोरूम शहर के आभूषण कारोबार को नया विकल्प देगा।
शोरूम का उद्घाटन 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अंबेडकर चौक स्थित अंबिका पेट्रोल पंप परिसर, बनारस रोड पर किया जाएगा। इस अवसर पर अंबिकापुर के अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन के दौरान ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों के साथ ही हीरे की एक विशेष कलाकृति देखने का अवसर मिलेगा।
शोरूम के शुभारंभ समारोह में 59,700 हीरे जड़ी एक विशेष कलाकृति प्रदर्शित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, इस कलाकृति को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ी विशेष उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह कलाकृति समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही नायाब हीरे-जड़ित आभूषणों की विशेष श्रृंखला भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट डिजाइन और बारीक कारीगरी देखने को मिलेगी।
ग्राहक सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विशेष कलाकृति और आभूषणों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके जरिए उन्हें ब्रांड के डिजाइन, गुणवत्ता और आभूषण निर्माण की कलात्मकता को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
1981 से हीरा उद्योग में सक्रिय है हरि कृष्ण ग्रुप
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, हरि कृष्ण ग्रुप का प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड है। वर्ष 1981 में स्थापित इस समूह ने हीरा उद्योग में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, समूह दुनिया के 128 प्रमुख ब्रांड रिटेलर्स को हीरों की आपूर्ति करता है। ब्रांड की ओर से हीरे और सोने के आभूषणों में गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और बारीक कारीगरी पर जोर दिया जाता है। ‘हर घर किसना’ की अवधारणा के जरिए अधिक से अधिक परिवारों तक हीरे एवं सोने के आभूषण पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
चार्टर्ड विमान से पहुंचेंगे घनश्याम ढोलकिया
शोरूम के उद्घाटन के लिए हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया 27 अक्टूबर को निजी चार्टर्ड विमान से अंबिकापुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनका सुबह 10 बजे दारिमा हवाई अड्डे पर आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1:30 बजे निजी विमान से रवाना होंगे।
सरगुजा के ग्राहकों को मिलेगा नया विकल्प
अंबिकापुर में किसना के नए शोरूम की शुरुआत से सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को हीरे एवं सोने के आभूषणों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। ब्रांड की विस्तृत रेंज, आकर्षक डिजाइन और विशेष आभूषणों के प्रदर्शन से स्थानीय ग्राहकों को खरीदारी का नया अनुभव मिलने की उम्मीद है। यह शोरूम अंबेडकर चौक, अंबिका पेट्रोल पंप परिसर, बनारस रोड,अंबिकापुर, मे स्थापित है.


