27 September 2026
कैंसर,हृदय और फेफड़ों के गंभीर इलाज की सुविधा अब अंबिकापुर के और करीब….रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स ने विशेषज्ञों के साथ किया सामुदायिक संवाद, कैंसर संस्थान में एक ही छत के नीचे जांच से रेडियोथेरेपी तक की सुविधा
आयोजन देश पत्रकार वार्ता राज्य स्वास्थ

कैंसर,हृदय और फेफड़ों के गंभीर इलाज की सुविधा अब अंबिकापुर के और करीब….रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स ने विशेषज्ञों के साथ किया सामुदायिक संवाद, कैंसर संस्थान में एक ही छत के नीचे जांच से रेडियोथेरेपी तक की सुविधा

Sarguja express…..

सही समय पर बेहतर उपचार ही मरीज को दिला सकता है राहत- डॉक्टर संदीप दवे

अंबिकापुर,।कैंसर, हृदय और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के आधुनिक उपचार और समय पर जांच को लेकर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स, रायपुर ने शनिवार को अंबिकापुर के होटल पर्पल आर्किड में सामुदायिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को बीमारी की शुरुआती पहचान, नियमित जांच और आधुनिक उपचार तकनीकों के बारे में जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रामकृष्ण केयर में अब तक एक हजार से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं।
कार्यक्रम में मेडिकल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे के साथ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश शर्मा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मो रॉय, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रवि जायसवाल, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गौरव गुप्ता तथा न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीरू ज्योतला ने लोगों से संवाद किया। विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर, हृदय और फेफड़ों की कई गंभीर बीमारियों में शुरुआती जांच उपचार को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ. संदीप दवे ने कहा कि अंबिकापुर और आसपास के मरीजों को जटिल उपचार के लिए बड़े महानगरों की ओर दौड़ लगाने की जरूरत कम हो, इसी उद्देश्य से उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी और पहुंच बढ़ाई जा रही है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी।

एक ही छत के नीचे कैंसर की जांच से उपचार तक

रामकृष्ण केयर कैंसर संस्थान में कैंसर मरीजों के लिए जांच, उपचार की योजना, सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और न्यूक्लियर मेडिसिन सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। यहां बहु-विषयक ट्यूमर बोर्ड के माध्यम से विशेषज्ञ जटिल मामलों की समीक्षा कर मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार योजना तैयार करते हैं। संस्थान में वर्सा एचडी लीनियर एक्सीलरेटर, ब्रैकीथेरेपी और पेट-सीटी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर की सही अवस्था का पता लगाना उपचार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण है। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, धूम्रपान और पारिवारिक इतिहास वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। सांस फूलना, लगातार खांसी, बिना कारण वजन कम होना और लंबे समय तक थकान जैसे लक्षणों की भी समय रहते जांच कराने पर जोर दिया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अंबिकापुर में आयोजित इस पहल का उद्देश्य सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ के मरीजों को उन्नत कैंसर, हृदय और श्वसन रोग उपचार के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाना है।

डॉ संदीप दवे ने कहा कि एक्सीडेंट से लेकर कैंसर तक सही समय पर बेहतर उपचार ही मरीज को राहत दिला सकते हैं, देरी से उपचार शुरू करने पर मरीज को कोई लाभ नहीं मिलेगा, उसे और तकलीफ होगी। आज के दौर में केयर अस्पताल को हमने वहां पहुंचा है जहां से मरीज को सिर्फ उपचार मिलता है हम मरीज और उनके परिजन को लटका के नहीं रखते,जो वास्तविक स्थिति रहती है उसे मरीज और उसके परिजन को वास्तविक स्थिति बता कर उपचार प्रारंभ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *