24 September 2026
सरगुजा पुलिस में एक साथ 24 तबादले: थाने-चौकियों में बड़ा फेरबदल, साइबर सेल और यातायात शाखा में भी बदली टीम
आदेश क्राइम तबादला बड़ी खबर राज्य

सरगुजा पुलिस में एक साथ 24 तबादले: थाने-चौकियों में बड़ा फेरबदल, साइबर सेल और यातायात शाखा में भी बदली टीम

Sarguja express….

कानून-व्यवस्था मजबूत करने एसएसपी राजेश अग्रवाल ने जारी किया आदेश, रश्मि सिंह को सीसीटीएनएस शाखा की जिम्मेदारी

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ 24 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के तहत सभी को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार उप निरीक्षक रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा बनाया गया है। सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह को अंबिकापुर से गांधीनगर, आलोक सोनी को लखनपुर से अंबिकापुर, ललन प्रसाद गुप्ता को गांधीनगर से कमलेश्वरपुर, बैजनाथ को कमलेश्वरपुर से लखनपुर तथा गोमती प्रसाद को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

प्रधान आरक्षकों में विमल कुमार सिंह को यातायात शाखा से चौकी केदमा, नामूल राम को केदमा से रक्षित केंद्र, अजय पाण्डेय को लखनपुर से गांधीनगर, अमित प्रताप सिंह को गांधीनगर से लखनपुर तथा जगदीप सिंह को रक्षित केंद्र से साइबर सेल अंबिकापुर भेजा गया है।

इसी तरह आरक्षक अतुल शर्मा को सीतापुर से गांधीनगर, दिलीप मिंज को रक्षित केंद्र से सीतापुर, अभिषेक नायर को रक्षित केंद्र से लुंड्रा, सतीश चौहान व प्रदीप तिर्की को लुंड्रा से रक्षित केंद्र और अशोक भगत को रघुनाथपुर चौकी से रक्षित केंद्र भेजा गया है।

सुनील कनौजिया को मणिपुर थाना तथा दिनय सिंह आयाम को महिला थाना से यातायात शाखा अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है। वहीं यातायात शाखा से अंकित चौहान, लालजीत निकुंज, संत कुमार पैकरा और संजीत मिर्रे को रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *