Sarguja express….
जिला MCB
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। पार्टी की ओर से जारी नई सूची में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शरद चंद्र पांडेय को पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला MCB मे प्रदेश अध्यक्ष श्री शरद चंद्र पांडे जी की दुबारा नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष डी सी बघेल एवं कार्यकर्ताओ मे नई ऊर्जा का संचार हुआ है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाका फोड़ कर ख़ुशी का इजहार किया गया
पार्टी नेतृत्व द्वारा श्री शरद चंद्र पांडेय पर दोबारा विश्वास जताए जाने को छत्तीसगढ़ संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नई कार्यकारिणी की सूची में उनका नाम छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दर्ज है ।
श्री शरद चंद्र पांडेय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा संगठन का विस्तार करने की दिशा में कार्य किए जाने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पुनर्नियुक्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन संबंधी पत्र 26 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल खालिक द्वारा जारी किया गया है। पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी गई है।
छत्तीसगढ़ के लिए यह विश्वास संगठन की मजबूती और आने वाले समय में पार्टी के विस्तार की नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

