29 August 2026
रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक से नियंत्रण खो बैठा युवक, इलाज के दौरान मौत रामगढ़ चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया था रेफर
हादसा राज्य

रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक से नियंत्रण खो बैठा युवक, इलाज के दौरान मौत रामगढ़ चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया था रेफर

Sarguja express….
अंबिकापुर। रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। उदयपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले उदयपुर अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक कुमार, पिता स्वर्गीय प्रभु नारायण, निवासी ग्राम पुटा, उदयपुर के रूप में हुई है। रक्षाबंधन के दिन अभिषेक अपने साथी राम के साथ मोटरसाइकिल से उदयपुर की ओर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि रामगढ़ चौक के पास बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण अभिषेक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद घायल अभिषेक को तत्काल उपचार के लिए उदयपुर अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दोपहर में अभिषेक ने दम तोड़ दिया।
रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे और युवक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *