12 August 2026
मनरेगा पर शोध के लिए व्याख्याता मुकेश उपाध्याय को मिली पीएचडी की उपाधि……सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के आर्थिक प्रभावों का किया अध्ययन
ख़बर जरा हटके देश नियम राज्य शिक्षा सफलता

मनरेगा पर शोध के लिए व्याख्याता मुकेश उपाध्याय को मिली पीएचडी की उपाधि……सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के आर्थिक प्रभावों का किया अध्ययन

Sarguja express…..

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के शिक्षा एवं शोध क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सखौली के व्याख्याता मुकेश उपाध्याय ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के ग्रामीण हितग्राहियों के आर्थिक विकास में योगदान विषय पर शोध पूर्ण कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
डॉ. उपाध्याय ने वाणिज्य एवं प्रबंधन विषय के अंतर्गत आईएसबीएम विश्वविद्यालय, गरियाबंद से यह शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध का विषय ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का हितग्राहियों के आर्थिक विकास में योगदान : सरगुजा जिले के अंबिकापुर, लखनपुर, बतौली एवं मैनपाट विकासखंड के विशेष संदर्भ में’ रहा।

शोध में ग्रामीण हितग्राहियों को मनरेगा के माध्यम से मिलने वाले रोजगार, आय के अवसर तथा उनके आर्थिक एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया गया है। शोध को ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं रोजगार संबंधी नीतियों के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया है।
डॉ. मुकेश उपाध्याय ने अपनी सफलता का श्रेय शोध निर्देशक डॉ. अमित वर्मा, माता-पिता, धर्मपत्नी तथा होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद गर्ग को दिया है। उनकी उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा, प्राचार्या श्रीमती नेली अनिता कुजूर सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं, सहकर्मियों, विद्यार्थियों, परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. उपाध्याय की यह उपलब्धि वर्षों के अध्ययन, परिश्रम एवं शोध के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *