12 August 2026
आग से झुलसे व्यक्ति को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला उपचार….सूचना मिलते ही सक्रिय हुई टीम, कंट्रोल रूम से लेकर मौके पर तैनात जवानों ने दिखाई तत्परता
ख़बर जरा हटके देश राज्य हादसा

आग से झुलसे व्यक्ति को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला उपचार….सूचना मिलते ही सक्रिय हुई टीम, कंट्रोल रूम से लेकर मौके पर तैनात जवानों ने दिखाई तत्परता

Sarguja express

अंबिकापुर। नवागढ़ स्थित महामाया मंदिर के पास आग से झुलसे एक व्यक्ति को सरगुजा डायल-112 टीम की तत्परता से समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर पीड़ित को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से सरगुजा डीसीसी डायल-112 टीम को सूचना मिली कि नवागढ़, महामाया मंदिर के पास एक व्यक्ति आग से झुलस गया है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में तैनात प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी और महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक समन्वय शुरू किया। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को भी घटनास्थल के लिए रवाना कराया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
इधर, घटनास्थल पर तैनात आरक्षक सुशील खेस और डायल-112 चालक पेंटेश्वर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित को उसके परिजनों के साथ सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार प्रारंभ किया।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डायल-112 नोडल अधिकारी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम के त्वरित समन्वय और संवेदनशीलता से पीड़ित को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी, आरक्षक सुशील खेस और डायल-112 चालक पेंटेश्वर की सराहनीय भूमिका रही। सरगुजा पुलिस ने कहा कि आपात परिस्थितियों में डायल-112 टीम लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।आग से झुलसे व्यक्ति को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला उपचार
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई टीम, कंट्रोल रूम से लेकर मौके पर तैनात जवानों ने दिखाई तत्परता
अंबिकापुर। नवागढ़ स्थित महामाया मंदिर के पास आग से झुलसे एक व्यक्ति को सरगुजा डायल-112 टीम की तत्परता से समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर पीड़ित को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से सरगुजा डीसीसी डायल-112 टीम को सूचना मिली कि नवागढ़, महामाया मंदिर के पास एक व्यक्ति आग से झुलस गया है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में तैनात प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी और महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक समन्वय शुरू किया। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को भी घटनास्थल के लिए रवाना कराया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
इधर, घटनास्थल पर तैनात आरक्षक सुशील खेस और डायल-112 चालक पेंटेश्वर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित को उसके परिजनों के साथ सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार प्रारंभ किया।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डायल-112 नोडल अधिकारी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम के त्वरित समन्वय और संवेदनशीलता से पीड़ित को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी, आरक्षक सुशील खेस और डायल-112 चालक पेंटेश्वर की सराहनीय भूमिका रही। सरगुजा पुलिस ने कहा कि आपात परिस्थितियों में डायल-112 टीम लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *