Sarguja express….
प्रतापपुर…..विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोरमा निवासी कांग्रेस नेता त्रिभुवन सिंह टेकाम को छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी सूची में उनके नाम की घोषणा के बाद प्रतापपुर सहित पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है
त्रिभुवन सिंह टेकाम लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। संगठन में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद त्रिभुवन सिंह टेकाम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि त्रिभुवन सिंह टेकाम के नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आदिवासी समाज की आवाज़ और प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी।

