Sarguja express
अंबिकापुर। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा एवं महिला कांग्रेस के नेतृत्व में बुधवार को अंबिकापुर के घड़ी चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में बिलकिस बानो मामले के दोषियों की रिहाई के बाद उनका स्वागत किए जाने के कारण प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। वहीं, भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्र आंदोलन से जुड़ी जेन-ज़ी युवतियों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी की भी निंदा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील मंत्रालय की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को नहीं दी जानी चाहिए, जिन पर इस प्रकार के आरोपों से जुड़े विवाद रहे हों। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा के प्रयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
महिला कांग्रेस की शहर जिला अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को अपने कथित पुराने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपने बयान पर इस्तीफा देना चाहिए या भाजपा नेतृत्व को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शन में मधु दीक्षित, संध्या रवानी, गीता प्रजापति, मालती सिंह, जेनेबिब कुजूर, मेघा खांडेकर, रूही गजाला, गीता रजक, नुजहत फातिमा, चंचला सैंडिल, उर्मिला कुशवाहा, सरला राय, उर्मिला विश्वास, पूर्णम सिंह, शालिनी नंदा, ममता सिंह, रजनी महंत, साधना कश्यप, अनिता सिंह, कुलवंत कौर सोज, श्याम बाई, पिंकी, अंजुम निषाद, प्रतिमा सोनी, अनुराध सिंह, रेनी कुमार सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

