Sarguja express
मो हदीस
सीतापुर, – नगर पंचायत सीतापुर के सांस्कृतिक भवन में गुरुवार को नवनियुक्त मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। एसडीएम सीतापुर ने नवनियुक्त एल्डरमैन श्री नेमलाल गुप्ता, श्री अनेश्वर गुप्ता एवं श्रीमती अमृता पैकरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलाल कुजूर, उपाध्यक्ष विवेक नामदेव, नगर पंचायत के सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे नगर पंचायत के समग्र विकास, जनहित के कार्यों तथा नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

