मो हदीस
सीतापुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतापुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने तथा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें डराने-धमकाने तथा उनकी आवाज को दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतापुर के अध्यक्ष तिलक राज बेहरा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि छात्र हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में देशहित में छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह भी किया गया है।
इस अवसर पर कांग्रेस के बदरुद्दीन इराकी, बिगन राम,सुनील मिश्रा, अरुण गुप्ता, सुखदेव राम भगत,विकास गुप्ता,संतोष गुप्ता, नरेश बघेल, चन्द्रिका यादव,नागेश्वर प्रसाद,टुंपा राम प्रधान, अर्जुन चौहान, विशाल तिर्की, मनोज टोप्पो, फ़िल्मोंन, जैन तिर्की, मुकेश तिर्की, अमिल एक्का, संतोष कुमार,सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और छात्रों के सम्मान के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
कैप्शन: राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतापुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
राज्य
मांग
राजनीति
छात्रों की आवाज दबाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 24 July 2026
- 0 Comments
- 140 Views

Related Post
मैदान पर प्रतिभाओं का दम, संभाग स्तरीय शालेय
23 September 2026
एक पैर से दिव्यांग, रोज 50 किमी साइकिल
23 September 2026
शब्दों में गूंजे समय के सवाल, कविताओं में
22 September 2026
राज्य में चमका संत गहिरा गुरु विवि, एक
22 September 2026
नए आपराधिक कानूनों की बारीकियां सीखेंगे सरगुजा रेंज
22 September 2026
