Sarguja express…..
अंबिकापुर। पशुधन विकास विभाग अंबिकापुर में पदस्थ परिचारक नीरज सिन्हा के पिछले 10 महीनों से कथित रूप से बिना उपस्थिति के वेतन आहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नीरज सिन्हा पहले उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, अंबिकापुर कार्यालय में संलग्न थे। उपसंचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला द्वारा 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक 797/स्थापना/अंबिकापुर के तहत उन्हें उनके मूल पदस्थापना स्थल शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र सकालो के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था।
आरोप है कि कार्यमुक्त किए जाने के बाद भी नीरज सिन्हा ने आज तक शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र सकालो में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इसी कारण वहां के DDO कोड 0235003 से उनका वेतन आहरित नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अंबिकापुर के DDO कोड 0235001 से पिछले 10 महीनों से उनका वेतन लगातार निकाला जा रहा है।
परवेज आलम गांधी ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए आरोप लगाया है कि डॉ. आर.पी. शुक्ला द्वारा नियमों के विपरीत मनमाने तरीके से न केवल वेतन आहरित कराया जा रहा है, बल्कि पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया है, जबकि इसका अधिकार केवल शासन स्तर पर होता है।
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस गंभीर आरोप पर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।
आरोप
जांच
नियम
बयान
मांग
राजनीति
राज्य
शिकायत
पशुधन विकास विभाग में वेतन आहरण को लेकर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 20 June 2026
- 0 Comments
- 53 Views

Related Post
माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह
6 August 2026
बालिका शिक्षा के साथ बालिका क्रिकेट को बढ़ावा
6 August 2026
स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली दरों ने आम
6 August 2026
एमपी से तस्करी कर लाई गई 162 लीटर
6 August 2026
प्रतीक्षा बस स्टैंड का होगा कायाकल्प, महापौर ने
6 August 2026
