अंबिकापुर / जिले में धान उपार्जन एवं मिलिंग व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में लखनपुर स्थित जगदंबा राइस मिल में की गई जांच के दौरान धान के भौतिक उठाव में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर लखनपुर तहसीलदार अंकिता पटेल, नायब तहसीलदार , खाद्य निरीक्षक के संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि राइस मिल द्वारा अभिलेखों में कुल 13,480 क्विंटल धान उठाव दर्शाया गया था, जबकि मौके पर किए गए भौतिक सत्यापन में केवल 10,880 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया। इस प्रकार कुल 2,600 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जो निर्धारित नियमों एवं शर्तों के विपरीत है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार जगदंबा राइस मिल लखनपुर को सील कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा जांच पूर्ण होने के पश्चात संबंधित राइस मिल प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की धान उपार्जन एवं मिलिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा गड़बड़ी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण एवं जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कृषकों के हितों की पूर्णतः रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अनियमितता
कार्रवाई
जांच
नियम
निरीक्षण
प्रशासन
बड़ी खबर
राज्य
धान उठाव में अनियमितता पर प्रशासन की कार्रवाई संयुक्त टीम के जांच में धान के उठाव में 2600 क्विंटल की पाई गई कमी….जांच उपरांत जगदंबा राइस मिल लखनपुर को किया गया सील
- by Chief editor Deepak sarathe
- 8 January 2026
- 0 Comments
- 95 Views

Related Post
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
