12 March 2026
राजीव गांधी पीजी कॉलेज में मनाया गया जनजातीय गौरव समारोह
आयोजन आस्था जागरूकता पहल राज्य शिक्षा

राजीव गांधी पीजी कॉलेज में मनाया गया जनजातीय गौरव समारोह

Sarguja express….

अंबिकापुर. बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर ” जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एवं जनजातीय गौरव समारोह 24 नवंबर 2025 सोमवार को किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती मंजूषा भगत (महापौर, नगर निगम अंबिकापुर) मुख्य वक्ता इंदर भगत , (प्रदेश अध्यक्ष जनजाति गौरव युवा समाज)विशिष्ट अतिथि रामलखन पैंकरा (प्रदेश अध्यक्ष जनजाति गौरव समाज) शामिल हुए, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनजातीय व्यंजनों को स्वल्पाहार में शामिल किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सिन्हा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *