Sarguja express
अम्बिकापुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर दुबे के निर्देश एवं रेड क्रॉस के चेयरमैन आदितेश्वर शरण सिंह देव एवं प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह व इंटक प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ की अनुशंसा पर यूथ इंटक प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक में सर्व सहमति से आशीष शील को छत्तीसगढ़ यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।तथा साथ ही रेहान अलि को यूथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसके बाद आज पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसमें भटगांव पूर्व विधायक पारस नाथ रजवाड़े ,प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह , विनय सिंह , एवं राजू सिंह तथा इंटक जिला अध्यक्ष अनुराग नामदेव ,भानु प्रताप सिंह , सौरव विश्वकर्मा , आर्यन चौबे ,नितिन कुशवाहा ,इंद्रजीत रजवाड़े ,सरफराज अंसारी,रवि शुक्ला उपस्थित रहे ।