27 July 2025
भारतीय वन सेवा 2024 की परीक्षा में विपुल ने लाया पूरे भारतवर्ष में 12वां स्थान
आयोजन देश राज्य शिक्षा सफलता

भारतीय वन सेवा 2024 की परीक्षा में विपुल ने लाया पूरे भारतवर्ष में 12वां स्थान

Sarguja express ….

रामानुजगंज। संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट सोमवार की रात जारी कर दिए गए जिसमें रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 12 निवासी स्वर्गीय मदन प्रसाद गुप्ता की बेटी एवं देश की जानी-मानी कवित्री दीपा गुप्ता का पुत्र विपुल गुप्ता ने 22 वर्ष की उम्र में पूरे भारतवर्ष में 12वां स्थान लाकर नगर का नाम रोशन किया।
शुरू से मेधावी रहे विपुल गुप्ता ने कक्षा कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस विशाखापट्टनम में की वही इंजीनियरिंग की पढ़ाई 2022 आईआईटी मद्रास से पूरी की। विपुल ने घर में रहकर यूपीएससी की तैयारी की वही मात्र 6 महीना दिल्ली से फिजिक्स की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेस ज्वाइन किया था। 2023 में पहली बार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा विपुल ने दिया था परंतु तैयारी नहीं होने कारण नहीं निकाल पाए। वही 1 साल की तैयारी के बाद जब दूसरी बार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दिया तो संघ लोक सेवा आयोग 2024 के परीक्षा परिणाम में 368 वा रैंक हासिल किया वहीं भारतीय वन सेवा 2024 की परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 12वां स्थान लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया विपुल की मां दीपा गुप्ता देश की जानी-मानी कवित्री है जिन्हें कई राष्ट्रीय स्तर में पुरस्कार प्राप्त हो चके है।वही पिता पवन गुप्ता विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में कार्यरत हैं। विपुल के मामा डॉक्टर अशोक गुप्ता,डॉक्टर राजेश गुप्ता एवं अनूप गुप्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *