18 October 2024
अम्बिकापुर में अनोखी सोच द्वारा इस दुर्गा पूजा में भी होगा बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन… हुई बैठक… डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन 28 सितंबर को राजमोहिनी में… ग्रुप डांस में 2 लाख का है प्रथम पुरस्कार… जिसके साथ कई बड़े इनामों की है घोषणा
आयोजन आस्था पहल बैठक मनोरंजन राज्य

अम्बिकापुर में अनोखी सोच द्वारा इस दुर्गा पूजा में भी होगा बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन… हुई बैठक… डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन 28 सितंबर को राजमोहिनी में… ग्रुप डांस में 2 लाख का है प्रथम पुरस्कार… जिसके साथ कई बड़े इनामों की है घोषणा

Sarguja express….

अम्बिकापुर।अनोखी सोच एक समाजसेवी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने हेतु संकल्प लिया गया। विदित हो कि अम्बिकापुर शहर में भव्यतम साज सज्जा, आकर्षण एवं वैभव के साथ अनोखी सोच संस्था द्वारा शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जाता है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 22 सितंबर को बाबा विश्वनाथ मंदिर हॉस्पिटल रोड दर्रीपारा में समिति के सदस्यों द्वारा एक बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू के नेतृत्व में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक एवं कलात्मक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा मेहंदी, रंगोली, रस्सी खींच, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की सिंगल एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन 28 सितंबर को राजमोहिनी भवन अम्बिकापुर में रखा गया है। चूँकि अनोखी सोच संस्था शुरू से बच्चों एवं कलाकारों की प्रतिभा को निखरने हेतु एक बेहतर मंच प्रदान करती है, तो इसी तारतम्य में संस्था द्वारा प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिये बड़े एवं आकर्षक इनामों की घोषणा की गई है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा अन्य अंतरराज्यीय प्रतिभाओं को भी शामिल होकर अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू के साथ अभय साहू,
पंकज चौधरी,भुनेश्वर साहू,मुनेश्वर, समित मुंडा, गोपी साहू, लरंग, नीरज, विकाश, चुनमुन, पंकज, प्रेमचंद्र, खुर्रम, पवन पाण्डे, सौरभ, भोला, देवकुमार, राहुल शुक्ल, अविनाश, अंकुश, निशांत, जितन, रवि
एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *