18 October 2024
भाजयुमो द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में स्कूटी पर बैठकर मंत्री रामविचार नेताम में लगाए जयकारे….कहा… देश को आजादी दिलाने के लिए वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्योछावर किया तब जाकर हमें आजादी मिली
आयोजन राज्य

भाजयुमो द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में स्कूटी पर बैठकर मंत्री रामविचार नेताम में लगाए जयकारे….कहा… देश को आजादी दिलाने के लिए वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्योछावर किया तब जाकर हमें आजादी मिली

Sarguja express….

रामानुजगंज ।कृषि मंत्री राम विचार नेताम अपने बलरामपुर रामानुजगंज प्रवास के दौरान रविवार को अपने गृह ग्राम सनवाल में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भाजयुमो के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ो स्थानीय लोगों के साथ सम्मिलित हुए वहीं आज रामानुजगंज में भी भाजयुमो के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। हाथ में तिरंगा लहराते सैकड़ो भाजयुमो के कार्यकर्ता में नेताम की उपस्थिति में भारत माता के जयकारे लगाते उत्साह देखते बना।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से पूरा देश जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्योछावर किया तब जाकर हमें आजादी मिली। आजादी का महत्व हम सबको समझने की आवश्यकता है।इस अभियान से हर एक व्यक्ति को जोड़ना है। सनवाल में तिरंगा यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ बरवाही बाजार तक गया वहीं रामानुजगंज में अटल चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख चौक चौराहे से होकर गुजरा। सनवाल में तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, रामचरित्र सोनवानी, सुखदेव सिंह बबलानंद सिंह कृपाल कुशवाहा प्रमोद गुप्ता जसवंत यादव, अजय गुप्ता,जशवंत यादव, पिंटू रहमान अजय साहू,रामजीत पावले, मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे वही रामानुजगंज में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, तारावती सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केसरी, शैलेश गुप्ता,अश्वनी गुप्ता,अजय यादव,अमित गुप्ता सहीत भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारत माता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समस्या सुनी

तिरंगा यात्रा के दौरान कृषि मंत्री राम विचार नेताम भारत माता चौक पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता की जयकार लगवाएं। नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित टाउन हॉल में कृषि मंत्री राम विचार नेताओं ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *