अम्बिकापुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने को लेकर स्कूल खुलने के साथ ही साला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है वही आज अंबिकापुर के स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में पहुचे विद्यायक ने बच्चों को तिलक लगा कर एवं गणवेश वितरण कर साल प्रवेश करवाया है, दरअसल आज अंबिकापुर से लगे सरगंवा स्थित शासकीय स्कूल में साला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज कार्यक्रम में पहुचे और बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर साला प्रवेश कराया। इस दौरान विधायक ने स्कूल में बने नए भवन का रिबन काटकर लोकार्पण किया, इसके बाद छात्रों से चर्चा के दौरान शिक्षा के प्रति जागरूक करने 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को 25-25 हजार रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की, जिससे पढ़ाई के प्रति बच्चों का रुझान और बढ़ सके। इसके साथ ही सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को दो दर्जन से अधिक साइकिलों का वितरण किया गया।
आयोजन
फैसला
राज्य
शिक्षा
विधायक ने 10वीं, 12वीं में टॉप करने वालों को 25- 25 हजार रुपए प्रोत्साहन देने की घोषणा
- by Chief editor Deepak sarathe
- 9 July 2024
- 0 Comments
- 301 Views

Related Post
सरगुजा पुलिस में एक साथ 24 तबादले: थाने-चौकियों
24 September 2026
25 सितंबर को पर्दे पर उतरेगी ‘महाकाव्य श्री
24 September 2026
बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं
23 September 2026
टीबी मुक्त बतौली की अंतिम परीक्षा 25 सितंबर
23 September 2026
मैदान पर प्रतिभाओं का दम, संभाग स्तरीय शालेय
23 September 2026
