अम्बिकापुर….. अंबिकापुर के ग्राम लवईडीह में मतदान दिवस पर अब तक 85 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर लोकसभा निर्वाचन में हिस्सा ना लिए जाने की बात कही जा रही थी जिसे संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम गांव पहुंची थी और ग्रामीणों से मिलकर उन्हें समझाइश दी गई जिसके बाद ग्रामीणों ने भी मतदान के लिए सहमति दी। आज मतदान दिवस पर ग्रामीणों द्वारा मतदान किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लवईडीह बूथ क्रमांक 180 में कुल 503 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 430 मतदाता मतदान कर चुके हैं। अब तक यहां 85.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
चुनाव
प्रशासन
बहिष्कार
राज्य
जहां कर रहे थे मतदान का बहिष्कार उस लवईडीह बूथ में अब तक 85 प्रतिशत हुआ मतदान, प्रशासनिक टीम की समझाइश के बाद ग्रामीणों कर रहे मतदान
- by Chief editor Deepak sarathe
- 7 May 2024
- 0 Comments
- 273 Views

Related Post
भाथूपारा तालाब अतिक्रमण पर सख्ती, अल्टीमेटम खत्म होते
22 April 2026
बारात मे माल वाहक वाहनों का उपयोग..पिकअप पेड़
21 April 2026
अंबिकापुर में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 2 आरोपी
21 April 2026
