रामानुजगंज. नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता का आज सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। मिलनसार, समाजसेवी, हर दिल अजीज बजरंग गुप्ता के आकस्मिक निधन की खबर जैसे ही नगर में फैली पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई. वे बीती रात 12 बजे तक एक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए थे और सुबह हृदय गति रुकने की घटना से कोई सहज विश्वास नहीं कर पा रहा था कि जो व्यक्ति 12 रात तक हम लोग के बीच थे एवं कार्यक्रम के दौरान अपना उद्बोधन भी दिए आज सुबह वह नहीं रहे। वे नगर पंचायत के कर्मठ एवं लोकप्रिय पार्षदों में एक थे जो 24 घंटा लोगों के सेवा के लिए खड़े रहते थे। उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि उन्होंने नगर के सबसे प्रबुद्ध वार्ड माने जाने वाले वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ा एवं जीता। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा की वे नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद थे एवं नगर विकास में कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा सहयोगी रहे उनका जाना पूरे नगर के लिए दुखद है। उनका अंतिम संस्कार आज नगर के मुक्तिधाम में किया गया।वे मनीष गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक के खंड कार्यवाह अंकित गुप्ता, आशीष गुप्ता, अमन गुप्ता के पिता थे।
निधन
राज्य
नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता के आकस्मिक निधन से नगर मे शोक की लहर
- by Chief editor Deepak sarathe
- 4 May 2024
- 0 Comments
- 450 Views

Related Post
जमीन विवाद में युवक की पिटाई से मौत,
11 July 2026
होली क्रॉस स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन,
11 July 2026
सरगुजा पुलिस की विवेचना होगी हाईटेक, 102 विवेचकों
11 July 2026
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस सत्यापन अभियान का
11 July 2026
सरगुजा के सीतापुर क्षेत्र में मिजल्स (खसरा) का
10 July 2026
