अंबिकापुर. इप्टा चित्रकला प्रतियोगिता के 35 वर्ष के परिणाम में आशा निकुंज के विद्यार्थियों ने बनाये शानदार चित्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया. 4 फरवरी को आशा निकुंज विशेष विद्यालय के मूक बधिर बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाए ,जिसमें सभी धर्मो के धर्मावलम्बियों में प्यार ,अनेकता में एकता ,देश प्रेम ,भाईचारा ,आपसीसौहार्द ,स्वतंत्रता ,प्रकृति ,गांधी ,नेहरू ,पृथ्वी ,स्वछता आदि विषयों पर अच्छे चित्र बनाए जो कि आश्चर्य जनक रूप से रंगों के साथ-साथ विषयों की गंभीरता भी व्यक्त कर रहे थे ।इप्टा की वरिष्ठ सदस्य डाक्टर आशा शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने बड़ी सरलता से चित्र बनाए हैं जो कि उनकी समझ की गंभीरता को व्यक्त करते हैं ।वरिष्ठ सदस्य वेद प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इनके पीछे घर परिवार से मिलने वाले संस्कारों का महत्व है ,उन्होंने कहा कि मूक बधिर बच्चों ने भी भारतवर्ष में आपसी भाईचारे व सौहार्द का महत्व समझ लिया है। इस अवसर पर आशा निकुंज की प्रधान अध्यापिका सिस्टर श्वेता ने भी इप्टा के सदस्यों को धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम का संचालन चरनप्रीत सिंह कर रहे थे . इप्टा अम्बिकापुर के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह भी उपस्थित थे। उद्बोधन पर बच्चों को उनकी शिक्षिका ,संकेतों से बोले गये वाक्यों को इशारों से बच्चों को समझा रही थीं।बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था .
आयोजन
कला
राज्य
मूक बधिर बच्चों ने देश प्रेम ,भाईचारा ,आपसी सौहार्द जैसे आकर्षक चित्र बनाकर अपनी समझ की गंभीरता को किया व्यक्त
- by Chief editor Deepak sarathe
- 29 February 2024
- 0 Comments
- 463 Views

Related Post
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
