18 October 2024
जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर हमारे पास भेजिए… आगामी पेराई सत्र से श्रमिकों व किसानों को सस्ते दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा-शफी अहमद
आयोजन राज्य

जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर हमारे पास भेजिए… आगामी पेराई सत्र से श्रमिकों व किसानों को सस्ते दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा-शफी अहमद

 

प्रतापपुर। मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में श्रमिक सम्मेलन के कार्यक्रम मे पहुंचे श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की अपेक्षा भूपेश सरकार का काम बेहतर है। पिछले चार सालों में दो लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन करवाया गया है। श्रम विभाग के अंतर्गत जितनी भी योजनाएं संचालित हैं, उनमें प्रमुखता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 50 हजार से लेकर एक लाख तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

बता दें अध्यक्ष शफी अहमद शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत श्रमिक सम्मेलन मां महामाया शक्कर कारखाना केरता पहुंचे थे ।इस दौरान उन्होंने उक्त उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी छायाचित्र पर माल्यार्पण धूपबत्ती दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए शक्कर कारखाना के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार किसानों की सरकार है और यह कारखाना किसानों का ही है। आज छत्तीसगढ़ में हमारा किसान अन्य प्रदेशों के अपेक्षा अपने को ज्यादा खुशहाल महसूस कर रहा है। हमारी सरकार 25 सौ रुपये कुंटल में धान खरीद रही है और 350 रुपए कुंटल गन्ना खरीद रही है। आने वाले समय में हमारी सरकार 28 सौ रूपये कुंटल धान खरीदी करेगी । इस दौरान कार्यक्रम को जितेंद्र दुबे शिव भजन मरावी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य सुरेश चक्रधारी, बृजलाल विश्वकर्मा, मुमशाद खान, प्रणव दुबे, अमर सिह सहीत अधिकारियों मे आकाश दीप पात्रे ,
एन. पी. बर्मन, सुमीत पाढ़ी, मनोज पाढ़ी ,प्रमोद चौहान,राजेश शर्मा, अमित तिवारी, मनोज प्रजापति, मुनीर आंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

श्रमिकों ने श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की जमकर प्रशंसा की

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मां महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह व उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने श्रम कल्याण मंडल द्वारा पौष्टिक भोजन चलाने वाली योजना से शक्कर कारखाना में श्रमिकों और किसानों को सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर हमारे पास भेजिए आगामी पेराई सत्र से श्रमिकों व किसानों को सस्ते दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर वहां उपस्थित श्रमिकों ने श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की जमकर प्रशंसा की।

श्रमिकों के पंजीयन के बाद होगा बड़ा श्रमिक सम्मेलन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मां महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने कहा कि मैंने शक्कर कारखाना के एमडी को तत्काल निर्देशित किया है कि श्रमिकों का पंजीयन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। श्रमिकों को जो भी सुविधा मिलना है उसके लिए एक श्रमिक काउंटर भी खोला जाएगा और पंजीयन होने के बाद श्रमिकों का एक बड़ा सम्मेलन कराया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *