16 October 2026
टी.एस. सिंहदेव और अमरजीत भगत से मिलकर उत्साहित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, बिजली समस्याओं से कराया अवगत
ख़बर जरा हटके देश मुलाकात राजनीति राज्य समस्या

टी.एस. सिंहदेव और अमरजीत भगत से मिलकर उत्साहित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, बिजली समस्याओं से कराया अवगत

Sarguja express…..

रेस्ट हाउस में वरिष्ठ नेताओं ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया जोर

मो.हदीस,सीतापुर– पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने स्थानीय रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की। दोपहर करीब दो बजे दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। अपने नेताओं को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से बिजली की बढ़ी हुई दरों और उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों के बिजली कनेक्शन कथित तौर पर रायपुर से काटे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की बात कही।
वरिष्ठ नेताओं के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।इस मौके पर कांग्रेस के डॉ. लालचंद यादव, नरेंद्र सिंह छाबड़ा,तिलक बेहरा, गणेश सोनी, बदरुद्दीन इराक़ी, संदीप गुप्ता, शिवभरोष बेक,बिगन राम, अटल यादव, प्रेमदान कुजूर, कृष्ण कुमार सिंह,संतोष गुप्ता, मनसुख राम, अरुण गुप्ता, रामनरेश गुप्ता,, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुखदेव भगत, राहुल गुप्ता, मंटू गुप्ता, शिव गुप्ता, राजू पनिकर,अझर साय, शंकर गुप्ता, अंकुर दास, विकास गुप्ता, विजय गुप्ता, नरेश बघेल, सुरेंद्र प्रधान, अजय सोनी,शरद गुप्ता, मिठुआ राम, रंजीत तिग्गा, शरद सोनी, लोहर साय, धनेश्वर यादव, नागेश्वर, प्रशांत, पंकज, श्याम, अमन दीप, रविदास, राहुल भारती, नीतीश ताम्रकार, अनुराग सिंह, हर्ष पांडे, रोशन गुप्ता, आदर्श, बसंत, अमन चौबे, आशु शर्मा, किशन केशरी, राजेश कन्दरा,श्रीमती मनीषा पनिकर, सुशीला भगत, हीरो बाई, मनोरंजनी कुजूर, शांति देवी, सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *