19 September 2024
31 दिनों तक चल रही हड़ताल का समापन,संविदा कर्मचारियों अधिकारियों ने दी सामुहिक जॉइनिंग
राज्य स्वास्थ

31 दिनों तक चल रही हड़ताल का समापन,संविदा कर्मचारियों अधिकारियों ने दी सामुहिक जॉइनिंग

अम्बिकापुर ।उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एन गुप्ता के उपस्थिति में आज 3 अगस्त 2023 को पिछले 31 दिनों तक चल रही हड़ताल का समापन संविदा कर्मचारियों अधिकारियों ने सामुहिक जॉइनिंग के साथ कर दिया।

सीएचएमओ कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अधिकारी कर्मचारी जिले के सीएचएमओ डॉ आर एन गुप्ता के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करा दिए हैं।
महामारी के दौर में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था हड़ताल से प्रभावित हो रही थी जो अब दुबारा पटरी पर आ गई है। बता दें कि एन एच एम के अधिकारी कर्मचारी दूरस्थ इलाकों तक अपनी सेवाएं देते हैं। संविदा महासंघ के आह्वान पर ये सभी 3 जुलाई 2023 से हड़ताल कर रहे थे। पिछली रात मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन मिला है।
आज जॉइनिंग के दिन सभी कर्मचारी उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हुए थे।सीएचएमओ
डॉ आर एन गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ करने में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प भी कर्मचारियों द्वारा लिया गया।।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सरगुजा डा आर एन गुप्ता ने कहा है की उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के नेतृत्व में कर्मचारी हित में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *