अंबिकापुर.सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों की लगातार धरपकड़ जारी हैं इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि घटना 21 अप्रैल कों थाना सीतापुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति ग्राम गुतूरमा सीतापुर की ओर से काफी संख्या मे मवेशीयो कों मारते पीटते हुए पैदल हाकते हुए बुचड़खाना ले जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम बिरबल तिर्की उम्र 40 वर्ष निवासी सिलमा बतौली, भरोस पैकरा उम्र 35 वर्ष निवासी सरमना बतौली, सदाशिव पैकरा उम्र 43 वर्ष निवासी पथरई बतौली, ब्रेरसन किंडो उम्र 30 वर्ष निवासी सरडीह थाना बगीचा जिला जशपुर, सतीश कुमार पैकरा उम्र 35 वर्ष निवासी पथरई थाना बतौली का होना बताये. आरोपियों के कब्जे से 20 रास मवेशी मौक़े से जप्त किया गया एवं आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर मविशियों कों पैदल हाकते हुए बुचड़खाना ले जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना सीतापुर मे आरोपियों के विरुद्ध धारा छत्तीसगढ़ क़ृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6,10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 11 (1) (घ) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना बतौली से उप निरीक्षक रामनारायण पटेल, रमेश राय, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा, आरक्षक दिलसुख, जयईश्वर पैकरा, अलोक गुप्ता, मनोहर पैकरा शामिल रहे।
कार्रवाई
क्राइम
राज्य
20 मवेशियों कों बुचड़खाना ले जाते 5 आरोपी गिरफ्तार… थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही
- by Chief editor Deepak sarathe
- 21 April 2024
- 0 Comments
- 411 Views

Related Post
प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी: 21 आरोपी गिरफ्तार,
12 February 2026
सभी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान,
12 February 2026
असम में नफ़रत का विज्ञापन संविधान पर सीधा
12 February 2026
धरमपुर में नवनिर्मित शिव गौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
10 February 2026
अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की
10 February 2026
