6 September 2026
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, सीतापुर में बनेगा शिक्षक सदन
आयोजन राज्य शिक्षा सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, सीतापुर में बनेगा शिक्षक सदन

Sarguja express

मो.हदीस,सीतापुर– विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों के सम्मान के साथ उनके हित में महत्वपूर्ण घोषणा हुई। ‘एम एल ए एजुकेशन कोर सीतापुर’ द्वारा आयोजित समारोह में विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर विधानसभा मुख्यालय में ₹10 लाख की लागत से शिक्षक सदन निर्माण की घोषणा की।
समारोह में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला सचिव उमेश मिश्रा ने शिक्षकों की सुविधा के लिए शिक्षक सदन की मांग रखी। इस पर विधायक ने तत्काल स्वीकृति की घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे और घोषणा का तालियों से स्वागत किया।उन्होंने कहा कि शिक्षक सदन बनने से शिक्षकों को बैठक, शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य आयोजनों के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *